लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री समेत विधायक और अफसरों के वेतन में होगी कटौती

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 31, 2020 14:01 IST

कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में अब तक 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मुख्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों के मार्च के वेतन में 60 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 230 मामले।महाराष्ट्र में 10 लोग इस महामारी से गंवा चुके जान।

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम और राज्य के वित्त मंत्री अजीत पवार ने सीएम और सभी एमएलए-एमएलसी सहित सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के वेतन में 60% की कटौती घोषणा की है। ये कटौती मार्च महीने के वेतन से होगी।

इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने घोषणा की है कि ग्रेड A और B अधिकारियों के वेतन में 50% और ग्रेड C के कर्मचारियों के वेतन में 25% की कटौती की जाएगी। हालांकि ग्रेड D के कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 230 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन नए पांच मामलों में से चार मुम्बई के और एक पुणे का है। अभी तक राज्य में इस वायरस से 10 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य के विभिन्न हिस्से में सोमवार तक 4,538 लोगों को पृथक किया गया था, जिनमें से 3,876 लोगों के संक्रमित ना होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 220 इससे संक्रमित पाए गए थे।

बता दें कि भारत में अब तक कोविड-19 के 1400 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1200 से अधिक एक्टिव केस हैं, जबकि 140 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं। देश मे इस महामारी से 47 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाअजित पवारमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप