लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Lockdown: तेलंगाना पुलिस को लोगों ने 3 दिन में किए 6.41 लाख फोन कॉल, डीजीपी ने उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: April 2, 2020 14:00 IST

मुख्यमत्री के चंद्रशेखर राव ने हाल ही में कहा था कि लोग स्वास्थ्य आपात स्थिति में सहायता के लिए कर डायल 100 नंबर का सहारा ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना पुलिस को पिछले तीन दिनों में 100 नंबर पर 6.41 लाख कॉल आए हैं।डीजीपी ने कहा कि डायल 100 कर्मियों के लिए तनाव मुक्त करने वाले सत्र का आयोजन किया गया।

हैदराबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए देशव्यापी बंद के बीच तेलंगाना पुलिस को पिछले तीन दिनों में 100 नंबर पर 6.41 लाख कॉल आए हैं। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेंद्र रेड्डी ने कहा कि डायल 100 कर्मियों के लिए बुधवार को तनाव मुक्त करने वाले सत्र का आयोजन किया गया ताकि उनमें स्थिति से निपटने के लिए उत्साह भरा रहे।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि डायल 100 कर्मियों के तनाव के स्तर की कल्पना करें। इन्हें तीन दिन में लोगों ने बंद के बीच 6,41,955 बार फोन किए। इस स्थिति को देखते हुए इन्हें तनाव मुक्त करने के लिए एक सत्र का आयोजन किया गया ताकि इनका उत्साह बढ़ाया जाए।

मुख्यमत्री के चंद्रशेखर राव ने हाल ही में कहा था कि लोग स्वास्थ्य आपात स्थिति में सहायता के लिए कर डायल 100 नंबर का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया था कि राज्य में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो बिना भोजन के रहे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पुलिसकर्मी स्वयंसेवियों के साथ मिलकर खाद्य पदार्थ और जरूरी सामान राज्य में बांट रहे हैं।

तेलंगाना के कई हिस्सों से श्रमिकों को पैदल ही अपने पैतृक नगर की ओर चलते हुए देखा गया था लेकिन उन्हें रोककर यह समझाया गया कि राज्य में ही उनके खाने, रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था होगी। पुलिस ने कहा कि जरूरी सामान की जरूरत पड़ने पर कोई व्यक्ति 100 नंबर पर फोन कर सकता है या किसी भी पुलिल थाने या गश्त कर रही टीम से संपर्क कर सकता है।

टॅग्स :तेलंगानासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील