लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमणः तमिलनाडु में संक्रमित मरीज ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, कई वर्षों से थी नि:संतान

By भाषा | Updated: October 28, 2020 19:49 IST

कई वर्षों से नि:संतान महिला ने कुछ महीने पहले आईवीएफ पद्धति की मदद से गर्भधारण किया था। बाद में वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई जिसके बाद उसे पेरुंदुरई आईआरटी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसव संबंधित जटिलताओं के कारण डॉक्टरों को महिला की सर्जरी के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।अस्पताल प्रशासन ने कहा कि महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और जच्चा और बच्चे तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।अब तक इसकी रोकथाम, उपचार और राहत गतिविधियों पर 7372. 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इरोडः तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमण का इलाज करा रही 44 वर्षीय गर्भवती महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। कोविड-19 संक्रमण के अलावा प्रसव संबंधित जटिलताओं के कारण डॉक्टरों को महिला की सर्जरी के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कई वर्षों से नि:संतान महिला ने कुछ महीने पहले आईवीएफ पद्धति की मदद से गर्भधारण किया था। बाद में वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई जिसके बाद उसे पेरुंदुरई आईआरटी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 अक्टूबर को महिला को प्रसव पीड़ा शुरु हुई जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने की। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और जच्चा और बच्चे तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

तमिलनाडु में एक-तिहाई लोग मास्क नहीं पहनते: मुख्यमंत्री

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि राज्य में लगभग 35 प्रतिशत लोग मास्क नहीं पहनते हैं जबकि यह कोविड-19 से बचाव के प्रमुख उपायों में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। नौकरशाहों और जिला कलेक्टरों के साथ बैठक में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के बहुआयामी प्रयासों के कारण राज्य में महामारी नियंत्रण में है।

पलानीस्वामी ने कहा,‘‘तमिलनाडु में 35 प्रतिशत से अधिक लोग मास्क नहीं पहनते हैं। इसलिए (संबंधित) जिला प्रशासन को सभी के द्वारा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।” उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण लोग ऐसा कर रहे हैं। महामारी से निपटने के लिए सरकार के प्रयासों का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक इसकी रोकथाम, उपचार और राहत गतिविधियों पर 7372. 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बुखार शिविर आयोजित करना, घर-घर जाकर जांच कर संक्रमित रोगियों की पहचान करना, आरटी-पीसीआर जांच और संक्रमित लोगों को पृथक करने के त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आई है । अब तक राज्य में कुल 6,75,518 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 94.57 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। पलानीस्वामी ने कहा, “हमारे चिकित्सकों के सराहनीय प्रयासों के कारण ही संक्रमित होने की दर घटकर 7.39 प्रतिशत रह गई है।”

तमिलनाडु में मंगलवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 7,14,235 पहुंच गया था जिनमें से 10,983 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 27,734 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं। पलानीस्वामी ने कहा कि इस महामारी के दौरान भी सरकार ने तमिलनाडु के लिए 40,718 करोड़ रुपये के 55 नए निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जिससे 74,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियातमिलनाडुकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर