लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार, राज्य में कोरोना से 3717 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2020 04:33 IST

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में मृत्यु दर 3.7 प्रतिशत है जबकि लोगों के रोग से उबरने की दर 47.3 फीसदी है।

Open in App
ठळक मुद्देजलगांव जिले में कुल 1197 संक्रमण के मामले और 105 लोगों की मौत हो चुकी है।जलगांव शहर में कुल 347 मामले हैं और 15 लोगों की मौत हो चुकी है । 

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3439 मामलों के साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर 1,01,141 हो गयी है । राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को 127 और लोगों की मौत हो गयी, जिससे मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 3717 हो गयी है।

बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को 1718 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 47 हजार 796 हो गयी है । प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई महानगर क्षेत्र है जहां 75 हजार 658 मामले हैं और संक्रमण से 2563 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई शहर में संक्रमित लोगों की संख्या-

अकेले मुंबई शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 55 हजार 451 है और 2044 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को मरने वाले 127 लोगों में से 50 लोगों की मौत पिछले दो दिनों में हुयी है जबकि बाकी लोगों की मौत 20 मई से नौ जून के बीच में हुयी है। बयान में कहा गया है कि 127 मौत में से 106 लोगों की मौत मुंबई महानगर क्षेत्र में हुयी है जिसमें मुंबई शहर के 90 मामले शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि अब तक छह लाख 24 हजार 977 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है । इसमें कहा गया है कि पांच लाख 79 हजार 569 लोगों को उनके घरों में पृथक रखा गया है जबकि 28 हजार लोगों को संस्थागत पृथक—वास केंद्र में रखा गया है । इसके अनुसार प्रदेश के1553 संस्थागत पृथक केंद्र में 75 हजार 67 बिस्तर उपलब्ध है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में मृत्यु दर 3.7 प्रतिशत है जबकि लोगों के रोग से उबरने की दर 47.3 फीसदी है । अन्य हॉटस्पॉट में मालेगांव शहर में 865 मामले सामने आये हैं और वायरस के संक्रमण के कारण 65 लोगों की मौत हुयी है । जलगांव जिले में कुल 1197 संक्रमण के मामले और 105 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि जलगांव शहर में कुल 347 मामले हैं और 15 लोगों की मौत हो चुकी है । 

 महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े-

संक्रमित मामले .......................1,01,141,

नये मामले ...........................3,493,

स्वस्थ होने वाले मरीज................... 47,796,

मौत..................................3,717,

उपचाररत मामले ......................... 49,628,

जांच किए जा चुके लोगों की संख्या ......6,24,977  

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत