लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 4270 नए मामले, दैनिक संक्रमण दर 34 दिन बाद एक प्रतिशत के ऊपर पहुंचा

By भाषा | Updated: June 5, 2022 11:35 IST

भारत में कोरोना का दैनिक संक्रमण दर एक बार फिर 1 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से 15 और लोगों की मौत भी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,270 नए मामले, 15 और मरीजों की मौत।दैनिक संक्रमण दर 34 दिन बाद एक प्रतिशत से अधिक, ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,270 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,76,817 हो गई है। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर 34 दिन बाद एक प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मामले बढ़कर 24,052 हो गए तथा संक्रमण से 15 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,692 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,636 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कुल 4,26,28,073 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194.09 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए