लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- कोरोना से निपटने में भारत ने किया सही विकल्पों का चुनाव

By भाषा | Updated: July 12, 2020 05:43 IST

वीडियो लिंक के जरिये इंडिया ग्लोबल वीक 2020 को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दक्षिण कोरिया जैसे देशों के पास जांच करने की बेहतर क्षमता थी और जर्मनी जैसे देशों के पास अच्छे आईसीयू की व्यवस्था थी। 

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 से निपटने में सही विकल्पों का चुनाव किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश किसी भी अन्य देश से बेहतर स्थिति में है।

नई दिल्लीः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 से निपटने में सही विकल्पों का चुनाव किया और वर्तमान परिस्थितियों में देश किसी भी अन्य देश से बेहतर स्थिति में है। जयशंकर, कोविड-19 पर गठित किए गए मंत्रियों के समूह में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब इस बीमारी ने वैश्विक महामारी का रूप लेना शुरू किया तब हर देश के पास अपनी क्षमता के अनुसार विकल्प चुनने की चुनौती थी। 

वीडियो लिंक के जरिये इंडिया ग्लोबल वीक 2020 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया जैसे देशों के पास जांच करने की बेहतर क्षमता थी और जर्मनी जैसे देशों के पास अच्छे आईसीयू की व्यवस्था थी। 

उन्होंने कहा, “हमारे (भारत के) मामले में, अपनी क्षमता और सीमाओं की पहचान कर हमने सामाजिक दूरी पर भरोसा करने के विकल्प का चुनाव किया। इसलिए हमने बहुत पहले ही लॉकडाउन लागू किया। हमने बहुत पहले ही यात्राओं पर पाबंदी लगाई और उसके परिणामस्वरूप तीन महीने… बाद हां, आज महामारी के मामले ज्यादा हैं लेकिन जनसंख्या के हिसाब से कम हैं।” 

जयशंकर ने कहा कि यह रोचक है कि भारत विश्व में कोविड-19 के मामलों में तीसरे पायदान पर है लेकिन महामारी से होने वाली मौतों के मामले में आठवें पायदान पर है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां 61 प्रतिशत की दर से लोग ठीक हो रहे हैं और पहले उठाए गए कदमों के कारण जो समय मिला है उससे वायरस के फैलने की गति न केवल धीमी हुई है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी तैयारियां करने के लिए हमें समय मिला है।” 

भविष्य की रणनीति पर जयशंकर ने कहा कि भारत विश्व में टीके का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है और एक बार कोविड-19 का टीका खोज लिए जाने के बाद उसे वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराने में देश की अहम भूमिका होगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससुब्रह्मण्यम जयशंकरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?