लाइव न्यूज़ :

कोरोनाः देश में कमी पर भारत ने सर्बिया को आयात किए 90 टन चिकित्सा उपकरण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- हमें नहीं कोई जानकारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2020 08:25 IST

सर्बियाई विंग के यूएनडीपी ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत से आया दूसरा कार्गो बोइंग 747 ने आज बेलग्रेड में उतरा है, जोकि 90 टन मेडिकल उपकरण लेकर आया है। इन मेडिकल उपकरणों को सर्बिया की सरकार ने खरीदा है और यूरोपीय यूनियन द्वारा वित्त पोषण किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने COVID-19 पर काबू पाने के लिए सर्बिया को 90 टन चिकित्सा उपकरण और सुरक्षा कवच निर्यात किए हैं।यह जानकारी उस समय सामने आई है जब UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) के सर्बियाई विंग ने ट्वीट किया है।

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच भारत ने COVID-19 पर काबू पाने के लिए सर्बिया को 90 टन चिकित्सा उपकरण और सुरक्षा कवच निर्यात किए हैं। यह जानकारी उस समय सामने आई है जब UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) के सर्बियाई विंग ने ट्वीट किया है। यूएनडीपी कोरोनोवायरस-प्रभावित राष्ट्रों को सहायता प्रदान कर रहा है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

सर्बियाई विंग के यूएनडीपी ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत से आया दूसरा कार्गो बोइंग 747 ने आज बेलग्रेड में उतरा है, जोकि 90 टन मेडिकल उपकरण लेकर आया है। इन मेडिकल उपकरणों को सर्बिया की सरकार ने खरीदा है और यूरोपीय यूनियन द्वारा वित्त पोषण किया गया है। वहीं यूएनडीपी ने फ्लाइट का इंतजाम कर सबसे जल्द से जल्द मेडिकल उपकरणों की डिलीवरी सुनिश्चित की।

बताया जा रहा है कि 90 टन के मेडिकल उपकरणों में 50 टन दस्ताने शामिल हैं। इसके अलावा, मास्क और कवरॉल थे, जिनकी चिकित्सा कर्मचारियों को सख्त जरूरत थी। कोच्चि हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि एक खेप 29 मार्च को भेजी गई थी, जिसमें सर्जिकल दस्तानों के 35 लाख जोड़े शामिल थे।  आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस लेकर कोहराम मचा हुआ है और इससे मरने वालों की संख्या 40 हजार से पार चली गई है। संक्रमण के मामले भी 8 लाख से ज्यादा हो गए है। हर देश अपने स्तर पर इस घातक वायरस से लड़ने के लिए कदम उठा रहा है। चीन से फैले इस वायरस ने यूरोप को जबरदस्त तरीक से प्रभावित किया है। 

भारत में भी इस वायरस पर काबू पाने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। यहां अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 1357 लोग संक्रमित हुए हैं। देश की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार लोगों से घरों में रहने के लिए अनुरोध कर रही है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप