लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना से 11 और मरीजों ने तोड़ा दम, 6,155 आए नए मामले, खतरनाक स्तर 5.63% पर पहुंचा संक्रमण दर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 12:41 IST

Coronavirus Update: स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,51,259 पर पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,954 हो गई है।

नयी दिल्लीः  भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,155 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,51,259 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,954 हो गई है। इनमें केरल द्वारा संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में जोड़े गए दो मामले भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार, देश में दैनिक संक्रमण दर 5.63 प्रतिशत।  वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 3.47 प्रतिशत दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, संक्रमण देर के 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंचने पर काफी चिंताजनक माना जाता है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,89,111 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी