लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में तीन दिन में दूसरी बार कोरोना के दो हजार से अधिक नए मामले, एक्टिव केस फिर 12 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2022 10:06 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी का ट्रेंड लगातार नजर आ रहा है। सोमवार के बाद आज एक बार फिर देश में कोविड-19 के दो हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में 2067 नए मामले सामने आए हैं जबकि 40 मरीजों की मौत हुई।देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,22,006 हो गई है। 24 घंटे में देश में एक्टिव केस में 480 की वृद्धि हुई है, कुल एक्टिव केस- 12340 है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2067 नए मामले सामने आए हैं जबकि 40 लोगों की और मौत महामारी की वजह से हुई है। वहीं सक्रिय मामले में भी वृद्धि हुई है। देश में अब एक्टिव मामले बढ़कर 12340 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह इस संबंध में जानकारी दी गई। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब देश में कोरोना के नए मामले दो हजार से ज्यादा सामने आए हैं।

इससे पहले 18 अप्रैल के अपडेट में भी 24 घंटे में 2183 नए केस सामने आए थे। बहरहाल ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,22,006 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1547 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं एक्टिव केस में 480 की वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में एक बार फिर वृद्धि देखी जा रही है। हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को कड़ी निगरानी रखने और चिंता वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर पहले से ही कदम उठाने के सुझाव दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से मंगलवार को दिल्ली और चार राज्यों को चिट्ठी भी लिखी गई।

दिल्ली में संक्रमण दर में तीन गुना तेजी

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 632 नए मामले आए, जबकि संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत दर्ज की गई। राजधानी में सोमवार को कोरोना के 501 मामले मिले थे और संक्रमण दर 7.72 प्रतिशत था। वहीं रविवार को 517 मामले मिले थे।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में  11-18 अप्रैल के बीच संक्रमण दर में करीब तीन गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिल्ली में 11 अप्रैल को संक्रमण दर 2.70 फीसदी रही थी जो 15 अप्रैल को बढ़कर 3.95 फीसदी जा पहुंची। अगले ही दिन 16 अप्रैल को संक्रमण दर 5.33 फीसदी हो गयी और 18 अप्रैल को यह बढ़कर 7.72 फीसदी तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 137 नए मामले सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर