लाइव न्यूज़ :

COVID 19: हरियाणा में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 4, 2020 05:25 IST

हरियाणा में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 442 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 245 मरीजों को छुट्टी दे गई है। पांच रोगियों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 66 मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 442 हो गई है।

हरियाणा में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 66 मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 442 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर नए मामले एनसीआर जिलों फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत और झज्जर से सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार 18 नए मामले सोनीपत से सामने आए। वहीं, फरीदाबाद से 12, गुडगांव से 9, पानीपत से 11, झज्जर और पलवल से दो-दो, फतेहाबाद से चार, यमुमानगर से दो और जींद से छह नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में सोनीपत के तीन डॉक्टर, पानीपत के चार पत्रकार और महाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब गुरुद्वारे से लौटे फतेहाबाद के चार तीर्थयात्री शामिल हैं।

हरियाणा में एक दिन में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले, पिछले महीने एक ही दिन में करीब 30 मामले सामने आए थे।

हरियाणा में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 442 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 245 मरीजों को छुट्टी दे गई है। पांच रोगियों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाहरियाणालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील