लाइव न्यूज़ :

COVID-19: प्रेग्नेंसी टेस्ट जांचने जितना आसान हो जाएगा कोरोना टेस्ट, 500 रुपये तक आ जाएगी जांच कीमत

By संतोष ठाकुर | Updated: April 2, 2020 09:42 IST

स्वदेशी तकनीक को सीएसआईआर के आईजीआईबी संस्थान के दो वैज्ञानिक डा. शोविक मैती और डा. देबोज्योति ने विकसित किया है. लोकमत से खास बातचीत में डा. देबोज्योति ने कहा कि हम इस तकनीक पर पिछले 1 साल से काम कर रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना टेस्ट एक से 2 महीने के अंदर 4500 रुपये की जगह 500 रुपये तक में संभव हो सकता है. सीएसआईआर के अंतर्गत काम करने वाले संस्थान आईजीआईबी ने एक स्वदेशी तकनीक इजाद की है. अंतिम चरण के परीक्षण के बाद वह इसको कोरोना टेस्ट के लिए बाजार में लाने की योजना बना रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना टेस्ट एक से 2 महीने के अंदर 4500 रुपये की जगह 500 रुपये तक में संभव हो सकता है. सीएसआईआर के अंतर्गत काम करने वाले संस्थान आईजीआईबी ने एक स्वदेशी तकनीक इजाद की है. इसके परीक्षण लगभग  सफल रहे हैं. अंतिम चरण के परीक्षण के बाद वह इसको कोरोना टेस्ट के लिए बाजार में लाने की योजना बना रहे हैं. इस तकनीक के आने के बाद कोरोना का टेस्ट एक स्ट्रिप आधारित हो जाएगी. जिससे यह टेस्ट  प्रेगनेंसी टेस्ट जितना आसान हो जाएगा. इसके लिए  प्रशिक्षित  तकनीशियनों  की जरूरत भी नहीं रहेगी और टेस्ट का रिजल्ट भी  2 घंटे में आ जाएगा.

इस तकनीक को सीएसआईआर के आईजीआईबी संस्थान के दो वैज्ञानिक डा. शोविक मैती और डा. देबोज्योति ने विकसित किया है. लोकमत से खास बातचीत में डा. देबोज्योति ने कहा कि हम इस तकनीक पर पिछले 1 साल से काम कर रहे थे. इसके सहारे हम जेनेटिक और फ्लू आधारित कई रोगों के उपचार को सरल बनाने पर काम कर रहे थे. 

जब दिसंबर में कोरोना की आहट हुई तो हमने उसके उपचार को लेकर भी काम करना शुरू कर दिया. इस तकनीक से अन्य कितनी बीमारियों का इलाज होगा. इसको लेकर हम जल्द ही  एक पेपर जारी करने वाले हैं. जिसके बाद सभी सूचनाएं हम साझा करेंगे.

उन्होंने कहा कि यह तकनीक इतनी आसान है कि आंगनवाड़ी वर्कर भी इससे जांच कर सकती हैं. एक बार अंतिम परीक्षण हो जाने पर इसके उपकरण उत्पादन के लिए हम कंपनियों के साथ साझेदारी करेंगे. सीएसआईआर के साथ बहुत कंपनियां अनुबंधित हैं. ऐसे में उपकरण को तेजी से जनता तक पहुंचाने में कोई समस्या नहीं रहेगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए