लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के मामले 95 हजार के पार, अब तक 3008 की मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2020 05:34 IST

विभाग के अनुसार जिले में चार और मरीजों की जान चले जाने के बाद अब तक 1,728 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग के मुताबिक शनिवार को 164 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही जिले में अब तक 26,234 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में 69,488 नमूनों की जांच की गई।इस प्रकार प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना 1,069.05 नमूनों की दर से जांच की जा रही है।

अहमदाबाद: गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1272 नये मरीज सामने आने से राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 95,155 हो गये । राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि 17 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 3008 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

विभाग के मुताबिक रविवार को 1,095 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस प्रकार अब तक राज्य में 76,757 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग के अनुसार जिन 17 मरीजों की मौत हुई है उनमें पांच सूरत के थे और चार अहमदाबाद के। भावनगर एवं वड़ोदरा में दो-दो, अमरेली, बनासकांठा, जामनगर और साबरकांठा में एक एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में उपचाररत मरीज 15,390 हैं तथा कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 80.67 प्रतिशत है। विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक 257 नये मरीज सूरत में सामने आये। अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट और जामनगर में क्रमश: 169, 128, 119 तथा 106 नये मामले सामने आये। विभाग के अनुसार राजधानी अहमदाबाद में कोविड-19 के 169 नये मरीज सामने आने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 31,346 हो गयी।

विभाग के अनुसार जिले में चार और मरीजों की जान चले जाने के बाद अब तक 1,728 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। विभाग के मुताबिक शनिवार को 164 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही जिले में अब तक 26,234 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में 69,488 नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना 1,069.05 नमूनों की दर से जांच की जा रही है। राज्य में अब तक 22,65,473 नमूनों की जांच की जा चुकी है। भाषा राजकुमार नरेश नरेश

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप