लाइव न्यूज़ :

चीन में सामने आए कोरोना वायरस के 16 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या हुई 82881

By भाषा | Updated: May 5, 2020 12:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं चीन में वायरस के मामले बढ़कर 82,881 हो गए हैं।

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आने के बाद देश में वायरस के मामले बढ़कर 82,881 हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इन 16 लोगों में से 15 में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन वे जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति शंघाई में संक्रमित मिला जो विदेश से आया था।

उसने बताया कि इसके साथ ही बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए 15 नए मामलों के साथ ऐसे मामलों की संख्या अब 947 हो गई है, जिनमें से 94 बाहर से आए थे। ये सभी चिकित्सीय निगरानी में हैं। ये बिना लक्षण वाले वे मरीज हैं, जिनमें कोरोना वायरस के बुखार, खांसी या गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे लेकिन फिर भी ये जांच में संक्रमित पाए गए। इनसे दूसरों के संक्रमित होने का खतरा भी है।

उसने बताया कि सोमवार को स्थानीय संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया। कोविड-19 से संक्रमित 395 लोगों का इलाज जारी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार देश में कोविड-19 से सोमवार को किसी की जान नहीं गई और मृतक संख्या 4,633 ही रही। एनएचसी ने बताया कि कोविड-19 के मामले देश में बढ़कर 82,881 हो गए हैं। इनमें से 395 का इलाज अभी जारी है। वहीं 77,853 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण