लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना ने लालू के गांव में पसारे पांव, Covid-19 संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 321

By स्वाति सिंह | Updated: April 27, 2020 16:11 IST

बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 301 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में कारोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज जिले एकसाथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद जिले में दहशत का माहौल कायम हो गया है. बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आए हैं.

पटना: बिहार में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का गांव फुलवरिया भी कोरोना की चपेट में आ जाने से गोपालगंज जिले पर अब सबकी निगाहें टिक गई हैं. गोपालगंज जिलें एकसाथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद जिले में दहशत का माहौल कायम हो गया है. जिले में कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है. बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की आज दूसरी सूची जारी की गई है. दूसरी सूची में 11 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इस तरह से संख्या बढ़कर 321 पर पहुंच गया है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को जो दूसरी सूची जारी की गई है उसमें 11 पॉजिटिव केस मिले हैं. उसमें दो मधुबनी के और 9 मुंगेर के हैं. वहीं, गोपालगंज जिले में कोरोना ने चार नए प्रखंडों फुलवरिया, पंचदेवरी, बैकुंठपुर तथा गोपालगंज में अपना पैर पसारा है. मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हडकंप मच गया है. इसके पहले आज पहली लिस्ट में 13 पॉजिटिव मरीज मिले थे जो सभी मुंगेर के जमालपुर के हीं थे. 

इस तरह से अब मधुबनी भी कोरोना प्रभावित जिला में शामिल हो गया है. बिहार में कोरोना पॉजिटिव जिलों की संख्या बढकर अब 23 पर पहुंच गई है. रविवार को जहानाबाद में भी एक मरीज मिला था. इस तरह से 22 जिले प्रभावित हुए थे. लेकिन आज मधुबनी में भी 2 पॉजिटिव केस मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली लिस्ट जारी की उसमें 13 पॉजिटिव मरीज मिले. 

वे सभी मुंगेर के जमालपुर के हीं थे. दूसरी लिस्ट में भी मुंगेर के 9 मरीज मिले हैं. इस तरह से आज सिर्फ मुंगेर के 21 मरीज मिल चुके हैं. मधुबनी जिला में कोरोना महामारी का यह पहला मामला है, इसके साथ ही मधुबनी कोरोना वायरस की चपेट में आने वाला बिहार का 23 वां जिला बन गया है. आज सुबह 13 लोगों ने कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होते ही संक्रमितों की संक्या 290 पहुंच गई थी, जो दोपहर होते ही 11 नए केस के साथ 300 पार कर गई. मुंगेर के जमालपुर सदर बाजार से ताल्लुक रखने वाले इन 22 मरीजों में महिला और पुरुष हैं. बता दें कि मुंगेर में लगातार नए मरीजों में संक्रमण का चेन बढता जा रहा है. मुंगेर में सबसे अधिक 90 मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें जमालपुर में ही 75 से अधिक मरीज संक्रमित पाए गए हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण