लाइव न्यूज़ :

न्यायालय की ई-कमेटी ने लाइव स्ट्रीमिंग, रिकार्डिंग के लिए मॉडल नियमों का मसौदा जारी किया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून उच्चतम न्यायालय की ई-कमेटी ने अदालत की सुनवाई के लाइव-स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग के लिए सोमवार को नियमों का मसौदा जारी किया। इसका मकसद न्याय तक पहुंच, व्यापक पारदर्शिता, समावेशिता लाना है।

मसौदा नियमों में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि स्थानांतरण याचिकाओं समेत वैवाहिक विवाद, यौन अपराधों से संबंधित मामलों, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत शुरू की गयी सुनवाई, महिलाओं के खिलाफ लैंगिक आधार पर हिंसा से जुड़े मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि सुनवाई या किसी हिस्से की लाइव-स्ट्रीमिंग को अनुमति दी जाए या नहीं, इस पर पीठ अंतिम निर्णय करेगी। हालांकि पीठ का फैसला खुली और पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया के सिद्धांतों पर आधारित होगा। विज्ञप्ति के मुताबिक कमेटी ने सभी हितधारकों से मसौदा नियमों के संबंध में जानकारी, प्रतिक्रिया और सुझाव मंगाए हैं। इसके अलावा, समिति ने कहा कि कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग के लिए बुनियादी ढांचे को स्थापित करना जरूरी है।

मॉडल लाइव स्ट्रीमिंग नियमों के लिए बंबई, दिल्ली, मद्रास और कर्नाटक उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की एक उप-समिति गठित की गयी है। उप-समिति व्यापक विचार-विमर्श करेगी और इस पर गौर करेगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि इन मॉडल नियमों से अदालती सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग के लिए एक संतुलित नियामकीय ढांचा तैयार होगा। मसौदा नियमों में कहा गया कि अदालत कक्ष में कम से कम पांच स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे, एक पीठ की ओर होगा, दूसरा और तीसरा कैमरा संबंधित वकीलों की तरफ और चौथा कैमरा आरोपी और पांचवां कैमरा गवाह की तरह होगा।

मसौदा नियमों में कहा गया है कि अदालत कक्षों में भीड़ भाड़ कम करने के लिए लाइव-स्ट्रीमिंग देखने को लेकर अदालत परिसर के भीतर एक विशेष कक्ष की व्यवस्था की जा सकती है। इनमें कानून के शोधार्थियों, कर्मचारियों, वादियों, शिक्षाविदों और मीडिया कर्मियों को जाने की अनुमति दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?