लाइव न्यूज़ :

अदालत ने जंतर मंतर पर नारेबाजी के मामले में आरोपी की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले महीने यहां जंतर मंतर पर एक कार्यक्रम में कथित साम्प्रदायिक नारेबाजी करने से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से बुधवार को जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति मुक्त गुप्ता ने सुशील कुमार की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी किया और स्थिति रिपोर्ट तलब की।

न्ययाधीश ने मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी।

हिंदू आर्मी नाम के संगठन के प्रमुख सुशील को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और वह तब से न्यायिक हिरासत में है।

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को यहां एक निचली अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत में सुशील कुमार की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि वीडियो क्लिप से यह साफ प्रदर्शित होता है कि वह आठ अगस्त को हुए कार्यक्रम में कथित भड़काऊ भाषण दे रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए