लाइव न्यूज़ :

अदालत ने ऑटो, टैक्सी चालकों के लिए वर्दी के खिलाफ याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के अनिवार्य रूप से वर्दी पहनने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने याचिका पर दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया। दरअसल, याचिका में कहा गया है कि वर्दी नहीं पहनने पर राष्ट्रीय राजधानी में चालकों को 20,000 रुपये तक का चालान जारी किया जा रहा है, जबकि इस विषय पर कानून अस्पष्ट है।

चालकों के यूनियन ‘चालक शक्ति’ ने यह याचिका दायर की है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक और एक टैक्सी चालक ने आरोप लगाया है कि वर्दी के जरिए चालकों को एक अलग पहचान प्रदान करना संविधान के अनुच्छेद 14,19(1) (जी) और 21 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का हनन करता है।

याचिका में कहा गया है कि वर्दी उन पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी डालता है जिससे वे स्वच्छता पर कम खर्च कर पाते हैं और इससे यात्रियों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा होता है।

यूनियन और चालकों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता पारस जैन ने अदालत से कहा कि वर्दी के रंग पर प्राधिकारों के बीच एक राय नहीं है। दिल्ली मोटर वाहन नियम,1993 का नियम-7 खाकी रंग का प्रावधान करता है जबकि राज्य प्राधिकारों के अनुसार यह स्लेटी रंग का होना चाहिए।

अदालत ने विषय की सुनवाई की अगली तारीख 20 अगस्त तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए