लाइव न्यूज़ :

अदालत ने एनसीआईएसएम अध्यक्ष की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:17 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को भारतीय चिकित्सा पद्धति के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) के अध्यक्ष की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने पूर्ववर्ती ‘भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद’ के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश त्यागी की एक जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी को आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सकता है क्योंकि उनके पास स्नातकोत्तर डिग्री नहीं है जो कि भारतीय चिकित्सा पद्धति के लिए राष्ट्रीय आयोग कानून, 2020 (एनसीआईएसएम कानून) के तहत जरूरी है। याचिका में कहा गया, ‘‘प्रतिवादी संख्या 2 (आयोग) देश में भारतीय चिकित्सा की शिक्षा और विनियमन से संबंधित सभी मामलों के लिए एक शासी निकाय है। यदि किसी अपात्र व्यक्ति को ऐसे महत्वपूर्ण वैधानिक निकाय के अध्यक्ष के रूप में बने रहने की अनुमति दी जाती है तो इससे बड़ी संख्या में लोगों, छात्रों, भारतीय चिकित्सा व्यवसायियों के हित, प्रतिकूल और गंभीर रूप से प्रभावित होंगे।’’ याचिका में यह दावा किया गया है कि यदि नियुक्ति को बरकरार रखा जाता है, तो यह आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में गलत मिसाल कायम करेगा। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि नियुक्ति से पहले अधिकारियों द्वारा कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया और पद के लिए आवेदन करने की पूरी कवायद महज एक दिखावा थी। मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए