लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने जमानत शर्तो में संशोधन की रेड्डी की याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: November 16, 2020 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी के अपने गृह नगर बेल्लारी में प्रवेश नहीं करने की जमानत की शर्त में संशोधन के लिये दायर याचिका पर सोमवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो से जवाब मांगा। करोड़ों रूपए के अवैध खनन के आरोपी रेड्डी इस समय जमानत पर हैं।

रेड्डी ने कर्नाटक के बेल्लारी और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर ओर कडप्पा में प्रवेश पर लगी शर्तो में संशोधन का अनुरोध न्यायालय से किया है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त् सालिसीटर जनरल माधवी दीवान ने अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने के लिये दो सप्ताह का समय और देने का अनुरोध किया है। इसे स्वीकार किया जाता है। इसका जवाब, अगर कोई हो, इसके बाद दो सप्ताह के भीतर दायर किया जाये। इसके बाद मामला सूचीबद्ध किया जाये।’’

इस मामले में संक्षिप्त सुनवाई के दौरान माधवी दीवान ने रेड्डी के अनुरोध का विरोध किया और कहा कि उन्हें कर्नाटक में बेल्लारी जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि इनका काफी प्रभाव है और वह जांच में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

दीवान ने कहा कि, ‘‘ पुलिस संरक्षण में गवाहों को धमकी दी गयी हैं और वाहनों में आग लगाई गई है। इस मामले में वहां 40 से ज्यादा गवाह हैं। हम नहीं जानते कि अगर इन सज्जन पुरूष को जाने की अनुमति दी गयी तो वहां क्या होगा।’’

रेड्डी को तीन साल से ज्यादा जेल में बिताने के बाद शीर्ष अदालत ने जनवरी, 2015 में सशर्त जमानत दी थी।

रेड्डी और ओबलापुरम माइनिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक तथा उनके रिश्तेदार बी वी श्रीनिवास रेड्डी को सीबीआई ने पांच सितंबर को बेल्लारी से गिरफ्तार किया था और वह उन्हें हैदराबाद ले गयी थी।

इस कंपनी पर आरोप है कि उसने पट्टे की सीमाओं के सीमांकन में बदलाव किया और वह कर्नाटक में बेल्लारी में आरक्षित वन क्षेत्र और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में गैरकानूनी तरीके से खनन कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी