लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने धनबाद में न्यायाधीश की कथित हत्या पर झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने धनबाद में एक न्यायाधीश की ‘‘दुखद मौत’’ पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया और घटना की जांच पर झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से एक हफ्ते के भीतर स्थिति रिपोर्ट मांगी। न्यायाधीश की धनबाद में कथित तौर पर हत्या कर दी गयी।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय इस घटना की जांच की निगरानी करता रहेगा।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह देशभर में न्यायिक अधिकारियों और विधि समुदाय पर हमलों की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान ले रहा है। पीठ ने सभी राज्यों को नोटिस जारी किए और कहा कि खासतौर से झारखंड के महाधिवक्ता को मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई के दौरान उपस्थित रहना होगा।

शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारी की कथित हत्या से संबंधित मामले पर पहले ही संज्ञान ले लिया है।

धनबाद अदालत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद बुधवार को सुबह की सैर पर निकले थे तभी सदर पुलिस थाना इलाके में जिला अदालत के समीप रणधीर वर्मा चौक पर एक ऑटो रिक्शा ने उन्हें टक्कर मारी जिससे उनकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील