लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पिछले साल 16 सितंबर के बाद से विधायकों, सांसदों के खिलाफ वापस लिए मामलों का ब्यौरा मांगा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:20 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), 13 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने पिछले साल 16 सितंबर के बाद से विधायकों और सांसदों के खिलाफ वापस लिए सभी मामलों की विस्तृत जानकारी और ऐसा करने के कारणों का ब्यौरा देने का राज्य सरकार को निर्देश दिया है।

उच्चतम न्यायालय के सभी उच्च न्यायालयों को 16 सितंबर, 2020 के बाद से पूर्व तथा मौजूदा विधायकों तथा सांसदों से संबंधित मामले वापस लिए जाने की ‘‘वैधता, औचित्य और वास्तविकता’’ की जांच करने का निर्देश देने के बाद, अदालत ने राज्य सरकार को यह आदेश दिया है।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘ प्रतिवादी (राज्य सरकार और पुलिस) को 16 सितंबर, 2020 के बाद वापस लिए गए आपराधिक मामलों का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाता है। प्रतिवादियों को एक समेकित विवरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया जाता है, जिसमें सांसदों/विधायकों (मौजूदों/पूर्व) के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के कारणों का भी ब्यौरा दिया जाए।’’

अदालत ने यह निर्देश देने के बाद मामले को आगे की सुनवाई के वास्ते पांच दिसंबर 2022 के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

उच्चतम न्यायालय ने 10 अगस्त को कहा था कि पूर्व अनुमति के बिना दंड प्रक्रिया संहिता के तहत सांसदों और विधायकों के खिलाफ मुकदमों को वापस नहीं लिए जा सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए