लाइव न्यूज़ :

न्यायालय रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में हिरासत के खिलाफ दाखिल याचिका पर विचार करने को तैयार

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:41 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि क्या सार्वजनिक व्यवस्था की प्रभावित करने वाली एक घटना ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने के लिए पर्याप्त है। इस सवाल के साथ ही न्यायालय मध्य प्रदेश के इंदौर में कोविड रोधी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में अपने डॉक्टर पति की हिरासत के खिलाफ महिला की याचिका पर विचार के लिए तैयार हो गया। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। पीठ ने कहा, ‘‘हम इस याचिका पर विचार करना चाहेंगे। याचिका में उठाए गए विभिन्न आधारों के बीच, हम इस बात पर विचार करेंगे कि क्या सार्वजनिक व्यवस्था की प्रभावित करने वाली एक घटना ही रासुका लगाने के लिए पर्याप्त है।।’’ पीठ आसिफा खान द्वारा दाखिल उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें 16 जुलाई के मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें उन्होंने रासुका के तहत अपने पति की हिरासत को चुनौती देने वाली उसकी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका में विभिन्न आधारों को दर्ज किया, ज्यादातर प्रक्रियात्मक, जिस पर याचिकाकर्ता द्वारा हिरासत को चुनौती दी जा रही है जैसे कि 19 मई के हिरासत आदेश में बंदी को ‘‘फरार’’ घोषित किया गया था, जबकि वह 13 मई से जेल में है। हिरासत को इस आधार पर भी चुनौती दी गई है कि एनएसए, 1980 के तहत डॉक्टर की हिरासत की सिफारिश करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा संदर्भित दस्तावेजों को हिरासत में लेने वाले प्राधिकारी को नहीं भेजा गया था।आसिफा की ओर से पेश अधिवक्ता आर एस छाबड़ा ने कहा कि उच्च न्यायालय ने बंदी को गलत तरीके से फरार घोषित करने के परिणाम को नहीं समझने में गलती की क्योंकि इसके कारण वैधानिक अधिकारियों ने यह धारणा बनाई कि बंदी को एनएसए के प्रावधान के तहत दंडित किया जा सकता है। अधिवक्ता पीएस सुधीर के माध्यम से दाखिल याचिका में कहा गया है कि बंदी को हिरासत में लेने वाले प्राधिकारी को उसके अधिकार से वंचित किया गया था क्योंकि हिरासत के आदेश को राज्य सरकार ने बंदी पर तामील करने से पहले मंजूरी दे दी थी। उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि अत्यधिक संकट के दिनों में रेमडेसिविर जैसे इंजेक्शन की कालाबाजारी करना निश्चित रूप से एक ऐसा घिनौना कृत्य और तथ्य है जो एनएसए को लागू करने का एक कारण हो सकता है।इंदौर पुलिस ने एक मई को कोविड की दूसरी लहर के दौरान, एक अस्पताल के सामने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था और विजयनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार लोगों के बयान के आधार पर मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। याचिका के मुताबिक, पुलिस ने उसके पास से कोई इंजेक्शन नहीं बरामद किया है, लेकिन उसके कब्जे से 1,200 रुपये जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप