लाइव न्यूज़ :

धन शोधन मामले में न्यायालय ने सचिन जोशी को दी चार महीने की अस्थायी जमानत

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने अभिनेता और निर्माता सचिन जोशी को धन शोधन के एक मामले में मंगलवार को चार महीने की अस्थायी जमानत दे दी। जोशी को मुंबई स्थित कंपनी ओंकार रियलटर्स के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की एक पीठ ने स्पष्ट किया कि जमानत की अवधि और बढ़ाने पर विचार नहीं किया जाएगा।

पीठ ने कहा कि अस्थायी जमानत सत्र न्यायालय द्वारा लगाई गई शर्तो के अनुसार होगी।

जोशी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा की दलीलों का पीठ ने संज्ञान लिया और कहा कि अभिनेता-निर्माता को चिकित्सकीय उपचार की जरूरत है। लूथरा ने पीठ के सामने कहा कि उच्च न्यायालय के सामने पेश किये गए चिकित्सा रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता की रीढ़ की सर्जरी के अलावा उन्हें अन्य प्रकार की चिकित्सा की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति को स्थायी जमानत मिलनी चाहिए लेकिन प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने चिकित्सा रिपोर्ट का हवाला देते हुए दलील दी कि जोशी को किसी बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं है और उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

बंबई उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर मई महीने में जोशी की जमानत रद्द कर दी थी। लेकिन उच्च न्यायालय ने उन्हें कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से निजी अस्पताल में इलाज की अनुमति देते हुये समर्पण करने के लिये दो महीने का वक्त दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए