लाइव न्यूज़ :

अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा को तीन मई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:28 IST

Open in App

कोलकाता, 22 अप्रैल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को विनय मिश्रा को गिरफ्तारी से तीन मई तक के लिए इस शर्त पर अंतरिम राहत प्रदान की कि वह उसी तारीख में जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होंगे। अदालत ने यह राहत मवेशियों की तस्करी से जुड़े मामले की सीबीआई जांच के संबंध में दी।

न्यायमूर्ति शुभाशीष दासगुप्ता ने मिश्रा द्वारा उनके खिलाफ जारी प्रक्रिया रद्द करने के लिए दी गई अर्जी पर सुनवाई करते हुए उन्हें तीन मई को सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने को कहा।

न्यायमूर्ति दासगुप्ता ने कहा कि अगर याचिका दायर करने वाला व्यक्ति तय तारीख पर जांच में शामिल होता है तो यह अंतरिम राहत सुनवाई की अगली तारीख तक भी प्रभावी रह सकती है। मिश्रा तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव हैं।

उन्होंने ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के बाद अदालत खुलने पर आगे की सुनवाई के लिए इस मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?