लाइव न्यूज़ :

विमान पेशाब मामला: शंकर मिश्रा को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने का है आरोपी

By अंजली चौहान | Updated: January 31, 2023 18:01 IST

गौरतलब है कि पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शंकर मिश्रा और एक महिला यात्रा कर रहे हैं। नशे की हालत में शंकर मिश्रा ने फ्लाइन में सफर कर रही 70 वर्षीय महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया विमान में महिला के ऊपर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को कोर्ट ने दी जमानत।दिल्ली की एक कोर्ट ने शंकर मिश्रा को 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी है। शंकर मिश्रा ने 26 नवंबर को फ्लाइट में बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब किया था।

नई दिल्ली:एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने का आरोपी शंकर मिश्रा को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली की एक कोर्ट ने शंकर मिश्रा की जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए उसे जमानत दे दी है। न्यायाधीश ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। 

इससे पहले इस मामले में सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब मंगलवार को कोर्ट ने शंकर मिश्रा के हक में फैसला दिया है। इससे पहले आरोपी मिश्रा को कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि मिश्रा ने जो किया वह पूरी तरह से घृणित है, जिसने नागरिक चेतना को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में इस मामले में कानूनी कार्रवाई होना जरूरी है।

क्या है विमान पेशाब मामला?

गौरतलब है कि पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शंकर मिश्रा और एक महिला यात्रा कर रहे हैं। नशे की हालत में शंकर मिश्रा ने फ्लाइन में सफर कर रही 70 वर्षीय महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। 

महिला ने अपने साथ हुई इस भयानक घटना को सोशल मीडिया के जरिए सभी को बताया। महिला ने इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और एयर इंडिया की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही थी। मामले के सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। फरार चल रहे शंकर मिश्रा को पुलिस ने बेंगलुरु से हिरासत में लिया था। 

पेशाब मामले का संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उनके घटना से निपटने के तरीको को गैर-पेशेवर करार दिया था। 

टॅग्स :एयर इंडियाहवाई जहाजकोर्टदिल्लीभारतDirectorate General of Civil Aviation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप