लाइव न्यूज़ :

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिये हासिल की दो सरकारी नौकरी, जुर्माने के साथ मिली 5 साल की कैद

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:11 IST

अदालत ने कहा कि दोषी व्यक्ति ने संविधान के साथ धोखा किया और उस पर 75,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। 28 जनवरी 1985 को जारी किया गया अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्र जांच के दौरान फर्जी पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहतो ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र का इस्तेमाल कर दो नौकरियां पाई।पहली नौकरी उसने दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में पाई।

दिल्ली की एक अदालत ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिये दो सरकारी नौकरियां पाने वाले एक व्यक्ति को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि उसने वैध दावेदार को लाभ प्राप्त करने से वंचित कर दिया। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनु अग्रवाल ने रमापति महतो नाम के व्यक्ति को यह सजा सुनाई। 

अदालत ने कहा कि दोषी व्यक्ति ने संविधान के साथ धोखा किया और उस पर 75,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। महतो ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र का इस्तेमाल कर दो नौकरियां पाई। पहली नौकरी उसने दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में पाई, जबकि दूसरी नौकरी कर विभाग में निरीक्षक के रूप में पाई। 

महतो का 28 जनवरी 1985 को जारी किया गया अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्र जांच के दौरान फर्जी पाया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने उन मामलों की जांच शुरू की थी जिनमें लोगों ने सरकारी नौकरियां पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद महतो के खिलाफ फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील