लाइव न्यूज़ :

मुंबई: चलती लोकल से उतर 'किकी चैलेंज' करना 3 युवकों को पड़ा मंहगा, कोर्ट ने कहा झाडू लगाओ

By भाषा | Updated: August 10, 2018 02:31 IST

अधिकारी ने बताया कि रेलवे अदालत ने आदेश दिया है कि तीनों वसई रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक साफ करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्थानीय अदालत ने किकी चैलेंज का वीडियो पोस्ट करने वाले तीन लोगों को वसई रेलवे स्टेशन पर लगातार तीन दिन तक सफाई करने का आदेश दिया है। वीडियो में ये तीनों चलती ट्रेन में "किकी चैलेंज" पर अमल करते दिख रहे हैं।किकी चैलेंज की शुरुआत कनाडा के रैपर ड्रेक ने की। इस चैलेंज की शुरुआत करते हुए ड्रेक ने चलते वाहन से कूदकर अपने गीत ‘‘इन माई फीलिंग्स’’ पर डांस किया था। श्याम शर्मा (24), ध्रुव (23) ओर निशांत (20) ने पश्चिम रेलवे के वसई स्टेशन पर वीडियो बनाया था। एक सप्ताह पहले अपलोड किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं।रेलवे सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों लोगों को कल गिरफ्तार किया गया और उन्हें वसई रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन तक स्थानीय रेलवे स्टेशन को साफ करने का आदेश देने के साथ-साथ उनसे रेलयात्रियों को किकी चैलेंज जैसे स्टंट से दूर रहने के बारे में जानकारी देने को भी कहा।अधिकारी ने बताया कि रेलवे अदालत ने आदेश दिया है कि तीनों वसई रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक साफ करेंगे। साथ ही यात्रियों को किकी चैलेंज जैसे खतरनाक स्टेंट के बारे में भी जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी को भारतीय रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। इन धाराओं के तहत एक साल तक की जेल और 500 रुपये का जुर्माने का प्रावधान है।

क्या है 'किकी चैलेंज'?

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :किकी चैलेंजमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर