लाइव न्यूज़ :

‘‘यूएई से भारतीय नागरिक का शव लाया गया देश, अंतिम संस्कार हुआ संपन्न’’

By भाषा | Updated: April 28, 2020 15:42 IST

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुयी और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को याचिकाकर्ता के वकील ने सूचित किया कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार की मदद के बाद लाश को मृतक के गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मनिंदर आचार्य ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 से संक्रमित लोगों के शवों को लाने के बारे में दिशानिर्देश के रूप में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।केंद्र ने 25 अप्रैल को अदालत से कहा था कि वह भट्ट के शव की स्थिति और स्थान के बारे में संबंधित दूतावास से पता लगाएगा। 

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया गया है कि जिस भारतीय नागरिक का शव हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) वापस भेज दिया गया था, उसे फिर से भारत लाया गया और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्तराखंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

यह मामला उच्च न्यायालय में गया था और मृतक के भाई ने दलील दी कि 24 वर्षीय कमलेश भट्ट की 17 अप्रैल को अबू धाबी में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनका शव 23 अप्रैल को भारत भेजा गया था। लेकिन आव्रजन संबंधी कारणों से शव दिल्ली से वापस यूएई लौटा दिया गया।

इस मामले में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुयी और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को याचिकाकर्ता के वकील ने सूचित किया कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार के हस्तक्षेप के साथ साथ संयुक्त अरब अमीरात में सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी के प्रयासों से उनके भाई का नश्वर अवशेष सुबह दिल्ली पहुंचा।

मृतक के भाई विमलेश भट्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों रितुपर्ण उनियाल और अभिषेक कुमार ने कहा कि शव उत्तराखंड ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह याचिका वापस लेने का निर्देश है।

केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मनिंदर आचार्य ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 से संक्रमित लोगों के शवों को लाने के बारे में दिशानिर्देश के रूप में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। केंद्र ने 25 अप्रैल को अदालत से कहा था कि वह भट्ट के शव की स्थिति और स्थान के बारे में संबंधित दूतावास से पता लगाएगा। 

टॅग्स :उत्तराखण्डदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो