लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बोला हमला, कहा- मोदी और शाह काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं इसलिए देश संकट में है

By भाषा | Updated: December 5, 2019 12:55 IST

उत्तरी केरल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ‘संकट’ में हैं क्योंकि उन्होंने जो ‘काल्पनिक दुनिया’ बनाई थी वह बिखर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की है।उन्होंने कहा कि देश ‘संकट’ में है क्योंकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ‘अपनी काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश ‘संकट’ में है क्योंकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ‘अपनी काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं’ और उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं रह गया है।

उत्तरी केरल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ‘संकट’ में हैं क्योंकि उन्होंने जो ‘काल्पनिक दुनिया’ बनाई थी वह बिखर रही है। देश में कोई आर्थिक संकट नहीं होने के केंद्र के दावे पर गांधी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

गांधी ने संवाददाताओं को कहा, ‘‘अमित शाह और नरेंद्र मोदी अपनी ही कल्पनाओं में जीते हैं। उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं और कल्पनाएं करते रहते हैँ। इसलिए देश इस तरह के संकट में है।’’

उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी देश के लोगों की सुनते तो कोई परेशानी होती ही नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों का ध्यान सचाई से भटकाना मोदी के शासन का तरीका है। उन्होंने कहा कि चूंकि मोदी खुद काल्पनिक दुनिया में जीते हैं इसलिए चाहते हैं कि भारत भी एक काल्पनिक दुनिया में रहे। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप