लाइव न्यूज़ :

'बैंक ऑफ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान' की शुरुआत की हुई घोषणा, हिंदी में अनूदित कृतियों को मिलेगा 61 लाख का पुरस्कार

By आजाद खान | Updated: January 21, 2023 14:35 IST

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी संजीव चड्ढा ने कहा है कि हमारे कॉल सेंटर में आने वाले काल्स में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा की काल्स आती है। ऐसे में हमारी लिए यह जरूरी है कि हम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा दें।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक सम्मान का एलान किया है। इस सम्मान को 'बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान' का नाम दिया गया है। ऐसे में इसके तहत चयनित उपन्‍यास के लेखक और उसके अनुवादक दोनों को पुरस्‍कार मिलेगा।

जयपुर: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भारत के सार्वजनिक बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने हिंदी साहित्य के लेखक और इसके अनुवादक के लिए एक सम्मान का एलान किया है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इस सम्मान को 'बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान' का नाम दिया है। 

ऐसे में इस सम्मान के तहत हिंदी में अनूदित और दो साल के भीतर प्रकाशित कृति को 61 लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह पुरस्कार लेखक और इसके अनुवादक दोनो को दिए जाएंगे लेकिन दोनों के ही पुरस्कार की राशि अलग-अलग होगी। 

क्या है यह 'बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान'?

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 'बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान' पर बोलते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी संजीव चड्ढा ने कहा है कि इस सम्मान से भारतीय साहित्य के अनुवाद कार्य को प्रोत्साहन मिलेगा। 

ऐसे में इस सम्मान के तहत क्षेत्रीय भाषाओं में लिखे गए चयनित उपन्‍यास के लेखक और उसके अनुवादक दोनों को पुरस्‍कार मिलेगा। इसके तहत हर साल चयनित उपन्‍यास के लेखक को 21 लाख रुपए और उसके अनुवादक को 15 लाख रुपए मिलेंगे।  इसके अलावा पांच और चुने गए कृतियों के लेखक को तीन लाख रुपए और उसके अनुवादक को दो लाख रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा। 

क्या बोले बैंक के प्रबंध निदेशक

ऐसे में 'बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान' की घोषणा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फेरेंस में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक ने कहा है कि जब भी हमारे कॉल सेंटर में कॉल्स आते है तो वह ज्यादातर हिंदी भाषा में ही होते है। उनके अनुसार, बैंक को करीब 85 फीसदी कॉल्स हिंदी में आते है। 

इस पर बोलते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक ने कहा है कि हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा दें। ऐसे में इसी कड़ी में इस सम्मान की शुरुआत हुई है।

आपको बता दें कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बैंक के कार्यपालक निदेशक अजय के. खुराना, फेस्टिवल के संस्थापक, निदेशक संजय के रॉय और फेस्टिवल की संस्थापक, निदेशक और साहित्यकार नमिता गोखले, इंटरनेशनल बुकर पुरस्‍कार से सम्‍मानित बहुचर्चित लेखिका गीतांजलि श्री सहित देश-विदेश के जाने-माने साहित्‍य प्रेमी, भाषाविद् सहित अन्‍य प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे। 

 

 

टॅग्स :Bank of Barodajaipurहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए