लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एक लोकसभा, दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आरंभ

By भाषा | Updated: May 2, 2021 09:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो मई कर्नाटक में लोकसभा की एक सीट और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है।

बेलगाम लोकसभा सीट और मस्की तथा बसवकल्याण विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान हुआ था।

उपचुनावों में 30 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से 10 बेलगाम, 12 बसवकल्याण और आठ मस्की में थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना आरंभ हुई।

कोविड-19 संबंधी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण राजनीतिक जुलूसों या जश्न समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि बेलगाम लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना बेलगावी के तिलकवाड़ी में रानी पार्वती देवी कॉलेज में चल रही है जबकि मस्की विधानसभा सीट के लिए रायचुर के एसआरपीएस पीयू कॉलेज और बसवकल्याण सीट के लिए बीदर के बी वाई भूमरद्दी कॉलेज में मतगणना चल रही है।

निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों, मतगणना एजेंटों, चुनाव कर्मियों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के लिए आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित न होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सकें कि कोई भी कोरोना वायरस महामारी की चपेट में न आए।

आयोग ने मतगणना केंद्रों के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

बेलगाम और बसवकल्याण में जन प्रतिनिधियों सुरेश अंगाडी (भाजपा) और बी नारायण राव (कांग्रेस) की कोविड-19 के कारण हुई मौत के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी जबकि मस्की सीट पर कांग्रेस विधायक प्रतापगौड़ा पाटिल को अयोग्य ठहराने के कारण सीट खाली हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए