लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में पंचायत और निगम चुनाव के लिए चल रही है मतगणना

By भाषा | Updated: December 26, 2020 13:29 IST

Open in App

ईटानगर, 26 दिसंबर अरूणाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए पंचायत और निगम चुनाव के लिए मतगणना चल रही है।

राज्य चुनाव आयुक्त हेग कोजिन ने बताया कि 142 जिला परिषद सीटों और 1670 ग्राम पंचायत क्षेत्रों, दो शहरी निकायों--ईटानगर नगर निगम और पासीघाट नगर निगम के 28 वार्डों में से 23 के लिए सुबह मतगणना प्रारंभ हुई।

राज्य में 22 दिसंबर को ग्रामीण एवं स्थानीय निकाय चुनाव में 73 फीसद मतदान हुआ था।

कोजिन ने कहा, ‘‘ कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच 40 केंद्रों पर पंचायत और नगर निगम चुनाव के मतों की गिनती चल रही है । अधिकारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने को कहा गया है।

राज्य में 242 जिला परिषद और 8,175 ग्राम पंचायत सीटें हैं।

अधिकारी के अनुसार 98 जिला परिषद और 6,168 ग्राम पंचायत सदस्य बिना किसी मुकाबले के निर्वाचित हो गये।

अधिकारी ने बताया कि कम से कम 110 ग्राम पंचायत क्षेत्र विभिन्न कारणों से खाली हुए हैं। राज्य चुनाव आयोग इस वर्तमान चुनाव प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद उन पर उपचुनाव कराने पर अंतिम फैसला करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?