लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों पर मतगणना जारी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:14 IST

Open in App

बेंगलुरू , दो मई कर्नाटक में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव की मतगणना जारी है।

बेलगाम लोकसभा क्षेत्र और मास्की तथा बसवकल्याण विधानसभा क्ष्रेत्रों में 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। बेलगाम सीट पर 10 उम्मीदवार तथा बसवकल्याण सीट पर 12 और मास्की विधानसभा सीट पर आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतगणना कड़ी चौकसी के बीच सुबह आठ बजे आरंभ हुई।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुलिस ने राजनीतिक जुलूस निकालने और समूह में एकत्र होकर जश्न मनाने पर रोक लगा दी है।

चुनाव आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि निर्वाचन अधिकारियों, मतगणना एजेंट, चुनाव कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और प़त्रकारों के मतगणना केंद्रों में दाखिल होने के लिए उनके पास आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।

आयोग ने मतगणना केंद्रों के बाहर कार्यकर्ताओं के जमा होने पर भी रोक लगाई है।

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण बेलगाम लोकसभा क्षेत्र तथा कांग्रेस विधायक बी नारायण के निधन की वजह से बसवकल्याण में उप चुनाव हुआ। दोनों की नेता की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई।

मास्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रहे पार्थपागौड़ा पाटिल को अयोग्य ठहराए जाने के कारण उपचुनाव हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए