लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: December 30, 2020 11:05 IST

Open in App

बेंगलुरू, 30 दिसम्बर कर्नाटक में कड़ी सुरक्षा के बीच ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना बुधवार को शुरू हो गई।

कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार राज्य के सभी तालुक मुख्यालयों में सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने सहित कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए मतगणना की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसके दोपहर तक चलने की संभावना है।

राज्य चुनाव आयुक्त बी. बसवराजू ने बताया कि मतगणना केन्द्रों पर 1,100 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बीदर जिले के अलावा सभी जगह चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था।

कर्नाटक में 226 तालुकों के 5,728 गांवों में 82,616 सीटों के लिए दो चरणों में 22 और 27 दिसम्बर को मतदान हुआ। यहां कुल 78.58 प्रतिशत मतदान हुआ था।

यहां कुल 2,22,814 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 8,074 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए