लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: November 10, 2020 09:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हो गई है। इससे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े कांग्रेस के पूर्व विधायकों की किस्मत का फैसला होगा।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए आठ केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।

इस साल जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिस वजह से उपचुनाव कराए जाने की जरूरत पड़ी है।

इनमें से पांच नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। भगवा दल ने इन पूर्व विधायकों को उन्हीं सीटों से टिकट दिया है, जहां से वह 2017 के विधानसभा चुनाव में जीते थे।

गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को 60.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

यह उपचुनाव अबडासा (कच्छ जिला), लिंबडी (सुरेंद्रनगर), मोरबी (मोरबी जिला), धारी (अमरेली), गधडा (बोटाद), करजन (वडोदरा), डांग (डांग जिला) और कपराडा (वलसाड) विधानसभा क्षेत्रों में हुआ था।

आठ सीटों के लिए कुल 81 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है ताकि एजेंट मतगणना केंद्रों पर बड़ी संख्या में जमा नहीं हों।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना ड्यूटी पर 320 कर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मतगणना कर्मी और जिन्हें मतगणना केंद्र में अंदर जाने की इजाजत दी गई है, उन्हें मास्क, दस्ताने और सैनेटाइजर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए