लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आरंभ

By भाषा | Updated: May 2, 2021 08:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो मई असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना रविवार को आरंभ हो गई।

ज्यादातर ‘एक्जिट पोल’ (मतदान के बाद सर्वेक्षणों) में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की लगातार दूसरी बार जीत का अनुमान जताया गया है।

राज्य में 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था जिसमें 74 महिलाओं समेत 946 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला मतगणना के दौरान होगा।

सुबह आठ बजे 331 मतदान सभागारों में मतणगना आरंभ हुई जहां निर्वाचन आयोग ने राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

मतगणना केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मतदान के बाद हुए अधिकतर सर्वेक्षणों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया गया है जिसने असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। वहीं कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर ‘महागठबंधन’ बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए