लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के पार्षदों का 60,000 रुपए किया गया भत्ता, कुल वेतन बढ़कर 1.20 लाख रुपए हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2022 07:14 IST

लद्दाख सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद अधिनियम 1997 की धारा 35 के तहत आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्षदों को निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में 40,000 रुपये, कार्यालय और टेलीफोन भत्ता 10,000 रुपये मिलेगा। पार्षदों के मानदेय बढ़ोतरी मामले को लेकर डॉ. पवन कोतवाल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।

लेह/जम्मूः केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पार्षदों को अब 60,000 रुपये प्रति माह भत्ता मिलेगा, जिससे उनका कुल वेतन बढ़कर 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव अजीत कुमार साहू ने शनिवार को इस बाबत एक अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के लेह और कारगिल के पार्षदों को अतिरिक्त मासिक निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में 40,000 रुपये, कार्यालय और टेलीफोन भत्ता 10,000 रुपये और चिकित्सा भत्ता 10,000 रुपये मिलेगा।’’ 

गौरतलब है कि पार्षदों के मानदेय बढ़ोतरी मामले को लेकर डॉ. पवन कोतवाल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। समिति की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लद्दाख सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद अधिनियम 1997 की धारा 35 के तहत आदेश जारी किया है।

साहू ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा लिया गया यह फैसला लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए है। इससे लद्दाख और कारगिल के सभी पार्षद लाभान्वित होंगे।

 

टॅग्स :लद्दाखKargil
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील