लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कोरोना वायरस फैलाने में तब्लीगी जमात का हाथ, करेंगे कार्रवाई

By भाषा | Updated: May 3, 2020 05:41 IST

सीएम योगी ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, ''तब्लीगी जमात का कार्य सचमुच बहुत अशोभनीय था। बीमार होना एक अलग बात है। बीमार होना अपराध नहीं है, लेकिन बीमार होने के बाद ऐसी बीमारी को छिपाना अपने आप में एक अपराध है, जो संक्रामक हो और यह अपराध तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों ने किया है।'

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों का हाथ है.....सीएम योगी ने कहा कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों ने संक्रामक बीमारी छिपाने का अपराध किया है, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों का हाथ है और उन्होंने संक्रामक बीमारी छिपाने का अपराध किया है, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, ''तब्लीगी जमात का कार्य सचमुच बहुत अशोभनीय था। बीमार होना एक अलग बात है। बीमार होना अपराध नहीं है, लेकिन बीमार होने के बाद ऐसी बीमारी को छिपाना अपने आप में एक अपराध है, जो संक्रामक हो और यह अपराध तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों ने किया है।''

उन्होंने कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश या देश में जहां कहीं भी कोरोना वायरस संक्रमण देखने को मिला है, उसके पीछे तब्लीगी जमात है। अगर उन्होंने इस बीमारी को छिपाया नहीं होता और इसके संवाहक बनकर वे जगह-जगह नहीं गए होते तो संभवत: हम लोग लॉकडाउन के प्रथम चरण में ही संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित कर चुके होते। उन्होंने (तब्लीगी जमात) जो अपराध किया है, उसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।’’

योगी ने कहा, ''आज आवश्यकता है कि सभी लोग मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ देश की इस लड़ाई को आगे बढ़ायें। मुझे लगता है कि इसी में देश का भी हित है और इसी में देश के 135 करोड़ लोगों का हित है।''

उन्होंने कहा, ‘‘तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों ने कई जगह बहुत अभद्र कार्य भी किया है। चाहे गाजियाबाद में स्टाफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार का मामला रहा हो या कानपुर, वाराणसी, लखनऊ या अन्य क्षेत्रों में। जहां कहीं भी इन लोगों ने दुर्व्यवहार किया है, वहां इन्हें पहले समझाने का प्रयास किया गया। जब वे समझे नहीं, तो कठोरतापूर्वक कार्रवाई भी हुई।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में स्पष्ट कर दिया है कि जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा, कानून की सुसंगत धाराओं के तहत उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। कोरोना योद्धा के रूप में काम करने वालों को सुरक्षा देना सरकार का कार्य है लेकिन वायरस से संवाहक बनकर कोई इस बीमारी को फैलाने के लिए जिम्मेदार होगा तो उसकी जवाबदेही भी सरकार तय करेगी।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथतबलीगी जमातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो