लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस खतरा: बंगाल निकाय चुनाव पर अनिश्चतितता के बादल मंडराए, कल सर्वदलीय बैठक

By भाषा | Updated: March 15, 2020 14:00 IST

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने अभी तक चुनावों पर कोई आधिकारिक अधिसूचना या घोषणा नहीं की है लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि राज्य सरकार 12 और 26 अप्रैल के बीच चुनाव कराना चाहती है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की 16 मार्च को होने वाली सर्वदलीय बैठक में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘चुनाव अप्रैल-मई में होंगे जिसकी संभावना कम लगती है या फिर इन्हें टाल दिया जाएगा।’’ कोलकाता नगर निगम और 107 नगरपालिकाओं के चुनाव लंबे समय से अटके हुए हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में आगामी निकाय चुनावों को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि राजनीतिक दलों और राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराए जाए या कुछ हफ्तों के लिए टाल दिए जाए।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने अभी तक चुनावों पर कोई आधिकारिक अधिसूचना या घोषणा नहीं की है लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि राज्य सरकार 12 और 26 अप्रैल के बीच चुनाव कराना चाहती है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की 16 मार्च को होने वाली सर्वदलीय बैठक में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है।

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘चुनाव अप्रैल-मई में होंगे जिसकी संभावना कम लगती है या फिर इन्हें टाल दिया जाएगा।’’ विपक्षी दल भाजपा और माकपा को लगता है कि कोलकाता नगर निगम और 107 नगरपालिकाओं के चुनाव लंबे समय से अटके हुए हैं तथा इस प्रक्रिया में और देरी नहीं होनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर 16 से 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की शनिवार को घोषणा की। हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। 

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने शहरी निकाय चुनाव के मुद्दे पर 16 मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलाई

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 16 मार्च को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। अधिकारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने 10 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है और प्रत्येक से अपने दो-दो प्रतिनिधि को बैठक में भेजने को कहा है।

राज्य चुनाव आयोग मतदान की तरीख तय करने को लेकर राजनीतिक पार्टियों की राय भी लेगा। राज्य चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने आगामी 111 नगरीय निकायों के चुनाव पर बैठक के लिए सोमवार को राजनीतिक पार्टियों को पत्र भेजे।’’

अधिकारी ने बताया कि चुनाव की तारीखों को अंतिम रूप देने के दौरान कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति पर भी गौर किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों के चुनाव अप्रैल के मध्य में हो सकते हैं। सूत्रों ने पहले संकेत दिया था कि राज्य सरकार 12 से 26 अप्रैल के बीच नगरीय निकाय के चुनाव कराना चाहती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाताचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर