लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: कोविड केस में तेजी से बढ़ोतरी, केरल में सार्वजनिक स्थान, सभा, कार्यस्थल पर मास्क लगाना अनिवार्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2022 17:05 IST

Coronavirus Updates: केरल के मुख्य सचिव वी पी जॉय ने अपने नवीनतम आदेश में कहा कि सरकार ने राज्य में कोविड-19 निरुद्ध गतिविधियों के संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत लगाए गए सभी प्रतिबंधों को वापस ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई। निर्देशों का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दंडनीय होगा।उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,279 पर पहुंच गई।

Coronavirus Updates: केरल सरकार ने देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। केरल सरकार ने बुधवार को यह भी घोषणा की कि इसका उल्लंघन होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा अन्य संबंधित कानूनों के प्रावधानों के तहत दंड दिया जाएगा।

मुख्य सचिव वी पी जॉय ने अपने नवीनतम आदेश में कहा कि सरकार ने राज्य में कोविड-19 निरुद्ध गतिविधियों के संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत लगाए गए सभी प्रतिबंधों को वापस ले लिया है। आदेश में कहा गया कि कोविड के वर्तमान हालात की समीक्षा करने के बाद राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों, सभाओं, कार्यस्थलों में मास्क लगाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। निर्देशों का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दंडनीय होगा।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,927 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,279 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,654 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 643 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.59 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,25,563 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 188.19 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)केरलकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए