लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में हुआ इजाफा, संख्या पहुंची 72, जबकि 37 हुए ठीक

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2020 14:18 IST

बिहार शरीफ के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण पटना सिटी के सुल्तानगंज में रहने वाले उनके ससुर भी कोरोना पॉजेटिव हो गये हैं. 

Open in App
ठळक मुद्दे नालंदा की 25 और 35 वर्षीय दो महिला शामिल हैं, जबकि नालन्दा के ही एक 60 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना पॉजिटिव मिला है. राज्य में कोरोना को लेकर सीवान, नालंदा, बेगूसराय और नवादा जिले के घर-घर जाकर लोगों का स्क्रीनिंग की जाने लगी है. 

पटना:बिहार में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढता जा रहा है. मुंगेर और नालंदा में बुधवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये थे तो रात में वैशाली जिले और पटना से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये. इसतरह राज्‍य में 72 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इनमें नालंदा की 25 और 35 वर्षीय दो महिला शामिल हैं, जबकि नालन्दा के ही एक 60 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना पॉजिटिव मिला है. 

बताया जा रहा है कि ये दुबई से आये व्यक्ति के संपर्क में आने से हुआ संक्रमित हुआ है. वहीं मुंगेर के एक 60 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है. बिहार शरीफ के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण पटना सिटी के सुल्तानगंज में रहने वाले उनके ससुर भी कोरोना पॉजेटिव हो गये हैं. 

बिहार शरीफ में रहने वाला दामाद अपने ससुराल सुल्तानगंज में घूमने आया था. इसके बाद उसके ससुर भी संक्रमित हो गये. युवक की ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके ससुराल के सभी सदस्यों के साथ मकान के आस-पास रहने वाले 22 लोगों की जांच कराई थी. इनमें उसके ससुर कोरोना पॉजेटिव पाये गये. जबकि वैशाली के व्यक्ति की अभी तक कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही मिल पाई है. पटना के जिस निजी अस्पताल में भर्ती था उसे भी सील कर दिया गया है. जबकि उसके गांव को भी सील किया गया है.

हालांकि बिहार में कोरोना वायरस के बढते संक्रमण के बीच एक राहत देने वाली खबर आई है कि कोरोना को हराने वाले मरीजों की संख्या 37 हो गई है. इस बीच आज से राज्य में कोरोना को लेकर सीवान, नालंदा, बेगूसराय और नवादा जिले के घर-घर जाकर लोगों का स्क्रीनिंग की जाने लगी है. 

इसकी जानकारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता कोरोना के खिलाफ मजबूती से जंग लड रही है और अब सभी चिन्हित गांवों में स्क्रीनोंग की शुरूआत कर दी गई है. ऐसा बिहार के हर गांव में किया जाने वाला है, लेकिन तत्काल प्रभावित ईलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील