लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना संकट के बीच योगी आदित्यनाथ का ऐलान, 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को हजार-हजार रुपये देगी यूपी सरकार

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2020 10:54 IST

Coronavirus: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता कर्फ्यू के पालन के लिए रविवार को राज्य में सभी मेट्रो रेल, राज्य और सिटी बस सेवा बंद रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा- कोरोना संक्रमण से उपजे हालाज से अभी घबराने की जरूरत नहींयोगी ने राज्य के मंत्रियों को जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में रखने के दिए निर्देश

देश भर में कोरोना संक्रमण से आए संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा एलान करते हुए राज्य के दिहाड़ी मजदूरों को हजार-हजार रुपये देने का ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ के अनुसार 20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भी ये पैसे दिए जाएंगे ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के बीपीएल परिवारों को भी 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल सरकार मुफ्त में देगी। पीडीएस केंद्रों से ये लोगों को दिया जाएगा। 

सीएम योगी ने साथ ही बताया कि राज्य में अब तक 23 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 9 लोग ठीक हो गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि राज्य में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वॉर्ड हैं। 

मीडिया के सामने शनिवार को अपनी बात रखते हुए सीएम योगी ने कोरोना को लेकर अफरातफरी भी नहीं मचाने की अपील की। योगी ने कहा कि राज्य में भरपूर मात्रा में दवाएं और दूसरी जरूरतों की चीजें मौजूद हैं और इसलिए लोगों को घबराकर बड़ी संख्या में दुकान जाने की जरूरत नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मंत्रियों को जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में भी रखने को कहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब