लाइव न्यूज़ :

Coronavirus update: कर्नाटक में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 127 नए केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1373

By अनुराग आनंद | Updated: May 19, 2020 14:02 IST

कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी से वृद्धि के बावजूद राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रदेश में बसों, आटो एवं कैब के परिचालन की मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में मंगलवार को कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गया है।स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 3,163 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली:कर्नाटक में एक दिन में कोरोना के 127 नए केस सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,373 हो गई है। यह कर्नाटक में एक दिन में सामने आए कोरोना केसों का सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य में अब तक 530 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं और कुल 37 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रदेश में बसों, आटो एवं कैब के परिचालन की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में सोमवार को सामने आये संक्रमण के मामलों में सर्वाधिक संख्या उन लोगों की है जिन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र की यात्रा की थी और अभी वह पृथकवास में हैं।

बता दें कि कोरोना संकट (Coronavirus) को लेकर देश में जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

भारत में मंगलवार को कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 3,163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,01,139 हो गई है।

वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4970 नए मरीज मिले हैं और 134 लोगों की जान गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 39,174 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। रिकवरी रेट सुधर कर 38.73 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसइंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?