लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 1.15 लाख से अधिक नए केस, टूटे सभी रिकॉर्ड, 630 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2021 09:31 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों तेजी से वृद्धि जारी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,15,736 नए केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड वृद्धिस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 1.15 लाख से अधिक नए केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैंभारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 600 से ज्यादा की मौत

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना के 1,15,736  नए मामले सामने आए हैं। वहीं 630 लोगों की मौत भी इस अवधि में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गई है। अब तक देश में कुल एक करोड़ 28 लाख से अधिक लोग (1,28,01,785) संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार 135 लोग ठीक भी हुए हैं।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी अब 8 लाख से ऊपर हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 8,43,473 हो गई है। देश में अब तक कुल 8 करोड़ 70 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया है।

इससे पहले भारत में कोरोना के सबसे अधिक 1,03,558 नए मामले रविवार को आए थे। केंद्र सरकार आगाह कर चुकी है कि भारत में अगले चार हफ्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं। केंद्र ने कहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ये तक कहा है कि ऐसा लगता है कि लोगों ने मास्क पहनने की बात की 'तिलांजली' दे दी है।

सूत्रों के अनुसार हालात को देखते हुए सरकार अब जल्द ही 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने की भी घोषणा कर सकती है। फिलहाल 45 साल से अधिक के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है।

दिल्ली-महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते केस

दिल्ली में मंगलवार रात से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। हालांकि, मंगलवार को ही राजधानी में 5100 नए केस भी सामने आए। पिछले साल 27 नवंबर के बाद एक दिन में दिल्ली में सामने आए सर्वाधिक नए मामले हैं।

 पिछले साल 27 नवंबर को शहर में 5,482 मामले सामने आये थे। बहरहाल, 17 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 11,113 हो गई है। दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली में 12 लाख से ज्यादा लोगों का अब तक टीकाकरण हो चुका है।

वहीं, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,469 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 31,13,354 हो गए। इसके साथ ही महामारी से 297 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 56,330 पर पहुंच गई। 

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 9921, गुजरात में 3280 और राजस्थान में 2236 कोरोना के नए मामले सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील