लाइव न्यूज़ :

कोरोना के भारत में 24 घंटे में 5335 नए मामले मिले, 20 प्रतिशत की उछाल, एक्टिव केस 25 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2023 11:36 IST

Corona Update: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 5 हजार से ज्यादा केस आए हैं। पिछले साल 23 सितंबर के बाद पहली बार इतने केस एक दिन में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के मामलों में तेज उछाल, एक दिन में 5 हजार से ज्यादा नए केस।भारत में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 5335 नए मामले सामने आए हैं।भारत में एक्टिव केस की संख्या भी 25 हजार के पार हो गई है, दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 3.32 प्रतिशत।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के नए मामलों में तेजी से उछाल जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 5335 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले ये करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। कल 4435 केस आए थे। ताजा अपडेट के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या भी 25 हजार के पार हो गई है।

देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 25,587 पहुंच गई है। साथ ही 23 सितंबर के बाद यह पहली बार है जब दैनिक कोविड केस 5 हजार के पार हुए हैं। 

दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 3.32 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में दैनिक कोरोना संक्रमण दर अब बढ़कर 3.32 प्रतिशत हो गया है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय मामले कुल केस का 0.06 प्रतिशत हैं। वहीं, मरीजों के कोरोना से ठीक होने यानी रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में 2,826 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,82,538 हो गई है।

बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के मामलों लगातार वृद्धि ने केंद्र और राज्यों के अधिकारियों को चिंतित कर रखा है। मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए तमाम सरकारें स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे की तैयारी का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठकें कर रही हैं। साथ ही आम लोगों से भी कोविड गाइडलाइन के पालन का आग्रह किया जा रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। कल 509 नए केस रिकॉर्ड किए गए थे। इसी के साथ दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 26.54 प्रतिशत हो गया। यह पिछले 15 महीनों में सबसे अधिक है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो