लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना के 12 हजार से अधिक नए मामले, एक्टिव केस 65 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2023 10:53 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 12,591 नए केस सामने आए हैं। साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,230 हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में उछाल जारी है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोविड-19 के 12,591 नए मामले सामने आए हैं। पिछले करीब आठ महीने समाने एक दिन में सामने आए ये सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। कल के मुकाबले ताजा मामलों में करीब 20 प्रतिशत का उछाल है। सथ ही एक्टिव मरीजों (उपचाराधीन) की संख्या भी बढ़कर 65286 पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,230 हो गई है। पिछले 24 घंटे में मृतकों के आंकड़े में 40 का इजाफा हुआ है। इसमें 11 केरल से आंकड़ों में सुधार के बाद जोड़े गए हैं। देश में अभी दैनिक संक्रमण दर 5.46 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 5.32 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में अब सक्रिय मामले कुल केस का 0.15 प्रतिशत है, जबकि कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.67 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कुल 4,42,61,476 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,28,332 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया