लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 122 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 74 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: May 13, 2020 09:30 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार जारी अपडेट के अनुसार कोरोना के पिछले 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में कुल 2415 लोगों की जान कोरोना महामारी से जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74281 हो गई है: स्वास्थ्य मंत्रालयपिछले 24 घंटे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 3500 से ज्यादा संक्रमण के नए मामले आए सामने

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 74 हजार के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह ये जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए ताजा अपडेट के अनुसार देश में कोरोना से अब तक कुल 74281 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 2415 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 47480 है। अच्छी बात ये है कि इस बीमारी से 24385 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 122 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 3525 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण देश में 25 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है। हालांकि, कोरोना मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन-4 में कुछ बदलाव के संकेत दिए हैं। लॉकडाउन का ये तीसरा चरण है और चौथे चरण की शुरुआत 17 मई के बाद होगी। प्रधानमंत्री ने मंगलवार रात देश को संबोधित करते हुए कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया।

देश में अब तक महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात, तमिलनाडु और फिर दिल्ली हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले 25 हजार के करीब पहुंच गए हैं। मुंबई अब भी कोरोना को लेकर सरकार के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। देश के करीब 17 प्रतिशत कोरोना के मामले अब तक इसी महानगर से आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप