लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में पिछले 24 घंटों में 19906 नए मामले आए सामने, 410 मरीजों की हुई मौत  

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2020 09:56 IST

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 जून तक कुल 82,27,802 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 2,31,095 नमूनों की जांच की गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 28 हजार से ऊपर पहुंच गई है।पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं और 410 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 28 हजार से ऊपर पहुंच गई है। वही, मौतों का 16 हजार, एक सौ पहुंचने वाला है। पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं और 410 लोगों की मौत हुई है। बता दें, देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने के प्रयास में सरकार ने एक जून से 'अनलॉक-1' शुरू किया, जिसके बाद कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के रविवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 410 मौतें  हुई हैं और 19 हजार, 906 नए मामले सामने आए हैं। कोविड-19 मामलों में एक दिन में ये सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही भारत में पॉजिटिव मामलों की संख्या 5 लाख, 28 हजार, 859 पहुंच गई है, जिनमें से 2 लाख, 3 हजार, 51 मामले सक्रिय हैं। साथ ही साथ 3 लाख, 09 हजार, 713 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी तक 16 हजार, 95 मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश भर में कोविड-19 के 85.5 प्रतिशत इलाजरत मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में कोविड-19 के 85.5 प्रतिशत इलाजरत मरीज और देश में इस महामारी से हुई कुल मौत में 87 प्रतिशत महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु समेत आठ राज्यों से हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसने कोविड-19 पर मंत्रियों के समूह को देश में महामारी की स्थिति और उससे निपटने के लिये स्वास्थ्य क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को तैयार करने के लिये किये जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पहली बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 21 दिन के लिए 25 मार्च को लगाया गया था। बाद में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक और इसके बाद फिर 17 मई तक बढ़ाई गई। बाद में फिर इसे 31 मई तक बढ़ा दिया गया। देशभर में अब लॉकडाउन केवल निरूद्ध क्षेत्रों तक ही सीमित है।

देश में शनिवार को सर्वाधिक 2,31,095 नमूनों की जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 जून तक कुल 82,27,802 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 2,31,095 नमूनों की जांच की गई। अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित चौथा देश है।  देश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले एक लाख मामले 110 दिन में सामने आए थे जबकि बाकी के चार लाख मामले महज 39 दिन में सामने आए हैं और 27 मार्च को कोविड-19 मरीजों की संख्या देश में पांच लाख के पार पहुंच गयी है। देश में कोविड-19 का पहला मामला केरल में 30 जनवरी को सामने आया था। आंकड़ों से पता चलता है कि एक जून से 27 जून के बीच संक्रमण के 3,18,418 नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप