लाइव न्यूज़ :

भारत में पांच दिन बाद कोरोना के 40 हजार से कम नए केस, 24 घंटे में 30941 मामले, 350 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2021 09:59 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38 हजार 560 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 350 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना के नए मामलों में कल के अपडेट के मुकाबले 27 फीसदी की कमी।देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4 लाख 38 हजार 560 पहुंच गई है।देश में सामने आए नए कोरोना मामलों में 19622 केस केवल केरल से हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 30941 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार सुबह के अपडेट के मुकाबले नए मामलों में यह 27.9 प्रतिशत की कमी है। वहीं पिछले पांच दिन बाद पहली बार देश में कोरोना के 24 घंटे में 40 हजार से कम केस आए हैं। इससे पहले 25 अगस्त को 37 हजार मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 350 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ कोरोना से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 4 लाख 38 हजार 560 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना एक्टिव मरीज देश में अभी 3 लाख 70 हजार 640 हैं।

कोरोना से देश में पिछले 24 घंटे में 36 हजार 275 लोग ठीक भी हुए हैं। ऐसे में कोरोना से देश में अब तक 3 करोड़ 19 लाख 59 हजार 680 लोग उबर चुके हैं। वहीं कोरोना से बचाव के लिए देश में वैक्सीन की 64 करोड़ 5 लाख 28 हजार 644 डोज लगाई जा चुकी है।

केरल में 20 हजार से कम नए कोरोना मामले

देश में सामने आए नए कोरोना मामलों में 19622 केस केवल केरल से आए हैं। साथ ही राज्य में सोमवार को 132 लोगों की मौत भी कोरोना से हो गई। इसी के साथ राज्य में मृतकों की तादाद 20,673 पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,741 नए मामले सामने आए और 52 और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 64,60,680 और मृतक संख्या बढ़कर 1,37,209 हो गई। देश में साप्ताहिक संक्रमण दर अभी 2.51 प्रतिशत है जो पिछले 67 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया