लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: आज बिहार के इस जिले में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की सख्या हुई 92

By अनुराग आनंद | Updated: April 19, 2020 17:19 IST

आज बिहार में कुल पांच कोरोना के मामले सामने आए हैं. 3 मामला नालंदा से है जबकि कोरोना संक्रमण का 2 मामला आज बक्सर में भी मिला है.

Open in App
ठळक मुद्देआज बिहार के नालंदा जिला में कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए हैं.बक्सर में आज दो कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गई.

पटना: बिहार में कोरोना पीडितों की संख्या में लगातार ईजाफा होता ही जा रहा है. अभी जानकारी मिली है कि बिहार में कोरोना संक्रमण के 3 नए पॉजिटिव केस नालंदा जिला के मुख्यालय बिहार शरीफ में मिला है. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है. 

इससे पहले बक्सर जिले में आज दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए है.  इसके पहले भी बक्सर में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये थे. उन्हीं मरीजों के रिश्तेदार बताये जा रहे है. इन दोनों परिवार के मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है.

बिहार में दो कोरोना पीड़ितों की मौत हो चुकी है. हालांकि, इलाज से स्‍वस्‍थ होने वालों का आंकड़ा भी राहत देने वाला है. अभी के 42 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि आज अब तक कूल 3 मरीज सामने आ गए हैं. जिसमें बक्सर के 2 और नालंदा का एक मरीज शामिल है. बक्सर में इससे पहले भी दो तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना मरीज सामने आये थे. 

इन्हीं के संपर्क में आने से दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सामने आई है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. महिला की उम्र 28 साल और पुरुष की उम्र 30 साल बताई जा रही है. इसके पहले जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. वह नालंदा के बिहारशरीफ इलाके का रहने वाला था. जिसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. यह व्यक्ति भी नालंदा के मरीज के संपर्क में आने से ही संक्रमित हुआ है. दुबई से लौटने वाला यह मरीज अब तक नालंदा के 4 और पटना के एक मरीज को संक्रमित कर चुका है.

वहीं, बक्सर में आज दो और कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गई. जिला प्रशासन दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी में जुट गया है. दोनों मरीज नया भोजपुर के रहने वाले बताए जाते हैं. जो पहले मिले मरीजों के संपर्क में आने से ग्रसित हुए हैं. 

डीएम अमन समीर ने बताया कि एक पुरुष और एक महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. उनके संपर्क में जो लोग भी आए हैं. उनकी जानकारी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि पहले भी दो मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला था. जिनकी संपर्क में आने से दोनों मरीजों को करोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया है. दोनों कोई इलाज के लिए जल्द पटना भेज दिया जाएगा. अब तक पूरे जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनाबिहारनालंदाबक्सर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos